मखाना और किशमिश की खीर खाने के 5 फायदे

मखाना और किशमिश की खीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना और किशमिश की खीर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं किशमिश भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मखाना और किशमिश का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मखाना और किशमिश की खीर का सेवन किया है। मखाना और किशमिश की खीर का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस खीर का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं मखाना और किशमिश की खीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मखाना और किशमिश की खीर खाने के 5 फायदे-Benefits Of Eating Makhana And Raisins Kheer In Hindi

मखाना में पोषक तत्व- मखाना में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम पाया जाता है।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

मखाना और किशमिश के फायदे

वजन बढ़ाने में सहायक

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको मखाना और किशमिश की खीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को बढ़ाने में प्रभावी माने जाते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप मखाना और किशमिश की खीर का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी दूर करे

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको मखाना और किशमिश की खीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

पाचन में सुधार करे

अगर आप मखाना और किशमिश की खीर का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचाता है।

शरीर को एनर्जेटिक रखे

अगर आप मखाना और किशमिश की खीर का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now