मुनक्का और दूध के फायदे

मुनक्का और दूध के फायदे (sportskeeda Hindi)
मुनक्का और दूध के फायदे (sportskeeda Hindi)

अंगूर को सूखाकर बनाए जाने वाला मुनक्का (Munakka) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप सोने से पहले दूध (Milk) में मुनक्के को उबालकर पीते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इसका सेवन सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से तो निजात दिलाता ही है, इसके साथ हड्डियों का दर्द, गठियां और कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन न करें। वहीं अगर दूध के साथ मुनक्का खाना जाए तो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

youtube-cover

मुनक्का और दूध के फायदे : Benefits Of Eating Munakka With Milk In Hindi

गले की समस्या से छुटकारा -

जिन लोगों के गले में खराश, खुश्की या खुजली की समस्या हो उन लोगों को दूध में मुनक्का उबालकर पीना चाहिए।

बच्चों के लिए लाभदायक -

बच्चे अक्सर जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसलिए उनकी इम्युनिटी के लिए उन्हें मुनक्का देना चाहिए। इसके लिए दूध में 5 से 6 मुनक्के को उबालकर बच्चों को पिला दें।

आंखों के लिए -

दूध के साथ मुनक्के का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसलिए रात भर मुनक्के को भीगोकर रखे और फिर दूध में उबालकर पी लें।

पेट को ठंडक मिलती है -

दूध में मुनक्का डाल कर पीने से पेट ठंडा रहता हैं और पेट की बीमारियां कम होती हैं। इसके साथ ही 8 से 10 मुनक्कों को एक गिलास दूध में डाल पीने से कब्ज में भी राहत मिलती हैं।

एनीमिया दूर करें -

मुनक्के के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ा सकते हैं। मुनक्के में कॉपर पाया जाता है तो खून की कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now