एक साथ खाएं मूंगफली और गुड़, मिलेंगे कई लाभ

एक साथ खाएं मूंगफली और गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं मूंगफली और गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंगफली का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मूंगफली का गुड़ के साथ सेवन किया है। मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं मूंगफली और गुड़ एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं मूंगफली और गुड़, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Peanuts And Jaggery In Hindi

मूंगफली में पोषक तत्व- मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन बी 6 जैसे तत्व पाए जाते हैं।

गुड़ में पोषक तत्व- गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं।

मूंगफली और गुड़ के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और आयरन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप मूंगफली और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now