सर्दियों में रोज करें अनार का सेवन, मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे

सर्दियों में रोज करें अनार का सेवन, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में रोज करें अनार का सेवन, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में अनार (Pomegranate) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में अनार का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप ठंड के मौसम में बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही सर्दियों के मौसम में अनार का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई और समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत होता है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में रोज अनार का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में रोज करें अनार का सेवन, मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे-Benefits Of Eating Pomegranate Daily In Winter In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में रोजाना एक अनार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में रोजाना एक अनार का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि अनार विटामिन सी का भंडार होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

सर्दियों में अनार का रोजाना सेवन दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार एंटी ऑक्सीडेट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से ब्लड फ्लो इम्प्रूव होता है और ये रक्त वाहिनियों को मोटा और कड़क होने से रोकता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर रोजाना एक अनार का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप रोजाना एक अनार का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। क्योंकि अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो सर्दियों के मौसम में स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

जिन लोगों को अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है उन्हें अनार खाना चाहिए। क्योंक इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर रोजाना एक अनार का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अनार आयरन से भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता और खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now