गर्मी में खाएं खसखस के बीज, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में खाएं खसखस के बीज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में खाएं खसखस के बीज, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में खसखस के बीज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस के बीज की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी के दिनों में पेट को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही खसखस के बीज औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। खसखस के बीज का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि खसखस के बीज में प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी के दिनों में खसखस के बीज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में खाएं खसखस के बीज, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Eating Poppy Seeds In Summer In Hindi

वजन बढ़ाने में सहायक

गर्मी के दिनों में अगर आप अपना वजन बढ़ाना (Weight Gain) चाहते हैं, तो आपको खसखस के बीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खसखस में फैट और कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके लिए आपको खसखस वाले दूध का रोजाना रात को सोने से पहले सेवन करना चाहिए।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खसखस के बीज का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस के बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

पेट को मिलती है ठंडक

गर्मी के दिनों में पेट में जलन और गर्मी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर आप खसखस के बीज का सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडक पहुंचती है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

एसिडिटी में फायदेमंद

गर्मी के दिनों में एसिडिटी (Acidity), गैस और अपच (Indigestion) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप खसखस के बीज का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी के जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए खसखस के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप खसखस के बीज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीडिप्रेसेंट गुण तनाव को कम करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

गर्मी के दिनों में अगर आप अपनी डाइट में खसखस के बीज को शामिल करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now