दाल में घी डालकर खाने के 6 फायदे

दाल में घी डालकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दाल में घी डालकर खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, विटामिन B, मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दाल में घी डालकर सेवन किया है। दाल में घी डालकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल की तरह घी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल में घी डालकर खाने से इसके गुण बढ़ जाते हैं। क्योंकि घी में फैटी एसिड, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दाल में घी डालकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दाल में घी डालकर खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Pulses With Ghee In Hindi

पाचन क्रिया में होता है सुधार

दाल में घी डालकर खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से दाल में घी डालकर खाते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दाल में घी डालकर खाना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल और घी में कैल्शियम, विटामिन डी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप दाल में घी डालकर खाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल और घी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करने में सहायक होते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

दाल में घी डालकर खाना मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि दाल और घी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दाल में घी डालकर खाना दिल (Heart) के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। लेकिन इसके लिए घी को गर्म करके कभी भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे फैटी एसिड सेचुरेटेड हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now