सर्दियों में खाएं भुनी हुई मूंगफली, मिलेंगे ये 6 फायदे

सर्दियों में खाएं भुनी हुई मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में खाएं भुनी हुई मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में मूंगफली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचाता है, साथ ही मूंगफली पोषक तत्वों का भंडार होती है। मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्ब्स और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। लेकिन कई लोग मूंगफली को छिलकर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग भूनकर खाना पसंद करते हैं। मूंगफली का सेवन सभी तरीकों से फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं भुनी हुई मूंगफली (Roasted Peanuts) खाने के फायदों के बार में, भुनी हुई मूंगफली का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में खाएं भुनी हुई मूंगफली, मिलेंगे ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Roasted Peanuts In Winter In Hindi

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको भुनी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुनी हुई मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

सूजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में शरीर में सूजन (Swelling) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती हैं, लेकिन सूजन की समस्या होने पर अगर आप भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में त्वचा (Skin) भी प्रभावित होती है, ठंड के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है, लेकिन अगर आप सर्दियों के मौसम में भुनी हुई मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

भुनी हुई मूंगफली का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

भुनी हुई मूंगफली का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंगफली पोटेशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

भुनी हई मूंगफली का सेवन हड्डियों (Bones) के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now