भुना हुआ शकरकंद खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

भुना हुआ शकरकंद खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुना हुआ शकरकंद खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शकरकंद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद का भूनकर सेवन किया है। भुने हुए शकरकंद का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भुने हुए शकरकंद का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि शकरकंद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं भुना हुआ शकरकंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भुना हुआ शकरकंद खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Roasted Sweet Potato In Hindi

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप शकरकंद का भूनकर सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको भुने हुए शकरकंद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप भुने हुए शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को बनाए दुरुस्त

अगर आप भुने हुए शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप भुने हुए शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद में पाया जाने वाला विटामिन्स त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भुने हुए शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शकरकंद में पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now