शिलाजीत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 6 फायदे

शिलाजीत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शिलाजीत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

महिलाओं को अपने जीवनकाल में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में अगर महिलाएं अपनी डाइट में शिलाजीत को शामिल करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां महिलाएं अगर शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही अन्य कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि शिलाजीत में आयरन, ज़िंक, मैग्नीशियम समेत 85 से अधिक खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं शिलाजीत खाने से महिलाओं को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

शिलाजीत खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Eating Shilajit For Women In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने में मदद करता है।

पीरियड्स को करे नियमित

आजकल अधिकतर महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है।

तनाव को करे कम

आजकल अधिकतर महिलाएं तनाव, चिंता, डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी स्ट्रेस गुण तनाव (Stress) को कम करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

महिलाओं को अक्सर कर थकान महसूस होने लगती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व शरीर को एनर्जेटिक (energetic) रखने में मदद करता है।

एनीमिया में फायदेमंद

अधिकतर महिलाओं में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिलती है, ऐसे में अगर महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपके लिए शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now