खाली पेट खाएं भीगे बादाम, मिलेंगे कई लाभ

खाली पेट खाएं भीगे बादाम, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट खाएं भीगे बादाम, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों में अक्सर उन चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिन की तासीर गर्म होती है। उन्हीं में से एक है बादाम (Almonds), सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप सर्दियों में खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम में प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भीगे बादाम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट खाएं भीगे बादाम, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Eating Soaked Almonds On Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

सर्दियों के मौसम में खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद मिलती है। क्योंकि बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

स्किन को ग्लोइंग बनाने में

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग (Healthy and Glowing Skin) बनाने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में

खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

शरीर में एनर्जी बढ़ाने में

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद मिलती है। क्योंकि बादाम प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

सर्दियों में अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बादाम फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

खाली पेट भीगे बादाम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। क्योंकि भीगे बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now