भीगे अंजीर और किशमिश खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

भीगे अंजीर और किशमिश खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे अंजीर और किशमिश खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर और किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही खाद्य पदार्थ कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन कई तरीकों से कई किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन किया है। रातभर पानी में भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं भीगे अंजीर और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे अंजीर और किशमिश खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Eating Soaked Figs And Raisins In Hindi

अंजीर में पोषक तत्व- अंजीर में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं।

किशमिश में पोषक तत्व- किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम पाया जाता है।

भीगे अंजीर और किशमिश के फायदे

खून की कमी दूर करे

अगर आप रोजाना सुबह भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में सुधार करे

भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको भीगे अंजीर और किशमिश का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now