भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन अगर आप रातभर पानी में भीगे अंजीर का सुबह में सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। भीगे अंजीर का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंजीर जिंक, मैंगनीज, आयरन मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं भीगे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Figs In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भीगे अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

भीगे अंजीर का सेवन हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अंजीर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

भीगे अंजीर पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। भीगे अंजीर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको भीगे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

भीगे अंजीर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। भीगे अंजीर को डाइट में शामिल करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना भीगे अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now