भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं कई फायदे

भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप रातभर पानी में भीगे अखरोट का सुबह में सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। भीगे अखरोट का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Eating Soaked Walnuts In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको भीगे अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल करते हैं, तो यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटीक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

भीगे अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। भीगे अखरोट का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

कैंसर के खतरे को करे कम

भीगे अखरोट का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now