सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने के 7 फायदे

सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही अखरोट की तासीर भी गर्म होती है। सर्दियों में भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अखरोट में विटामिन ई, फोलिक एसिड, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Soaked Walnuts In Winter In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। भीगे अखरोट को पचाना आसान होता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में भीगे अखरोट का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे अखरोट में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अखरोट का सेवन करने से वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि अखरोट में फाइबर होता है, साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

भीगे अखरोट फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में भीगे अखरोट का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे अखरोट विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

तनाव होता है कम

सर्दियों के मौसम में भीगे अखरोट का सेवन करने से तनाव (Stress) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि भीगे अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जो स्ट्रेस को कम करते हैं।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में अगर आप भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) का खतरा कम होता है, क्योंकि भीगे अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now