अंकुरित चने खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे

अंकुरित चने खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित चने खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चने का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चने को अंकुरित करके खाते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। जी हां अंकुरित चने का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित चने में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंकुरित चने खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Eating Sprouted Gram In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको अंकुरित चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना नियमित रूप से अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

अंकुरित चने दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि अंकुरित चने में मौजूद फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम हृदय का स्वस्थ रखने में और हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह अंकुरित चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अंकुरित चने कैल्शियम का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

खून की कमी करे दूर

अंकुरित चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अंकुरित चने का ग्लाइसेमिक इंडे्क्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर की भी उच्च मात्रा होती है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now