स्टीम आंवला खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

स्टीम आंवला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
स्टीम आंवला खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला पोषक तत्वों का भंडार होता है। आंवला का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी स्टीम आंवला का सेवन किया है। स्टीम आंवला का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। स्टीम आंवला का सेवन करने से बालों को मजबूती मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि आंवला विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्‍वों का खजाना है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं स्टीम आंवला खाने के क्या-क्या लाभ होते हैं।

स्टीम आंवला खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating Steam Amla In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए स्टीम आंवला का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि स्टीम आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

वजन को कम (Weight loss) करने के लिए स्टीम आंवला का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप स्टीम आंवला का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको स्टीम आंवला का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप स्टीम आंवला का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि स्टीम आंवला में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप स्टीम आंवला का सेवन करते हैं, तो यह बालों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now