सूजी की रोटी खाने के फायदे और बनाने का तरीका

सूजी की रोटी खाने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
सूजी की रोटी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सूजी का उपयोग अक्सर लोग हलवा बनाने के लिए करते हैं, जो खाने में बहुत ही स्वाद से भरा होता है। बता दें, सूजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। सूजी का सेवन वजन कम करने से लेकर डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं सूजी की रोटी खाने के फायदे।

youtube-cover

सूजी की रोटी खाने के फायदे और बनाने का तरीका : Benefits Of Eating Suji Chapati In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे -

सूजी की रोटी खाने से व्यक्ति की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूजी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए -

आज कल हर कोई अपना बढ़ता वजन कम (Weight loss) करना चाहता है। इसके लिए सूजी की रोटी का सेवन किया जा सकता है। सूजी की रोटी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने के साथ पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। सूजी में मौजूद फाइबर की वजह से व्यक्ति को लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे एक्सट्रा खाने से बच सकते है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

डायबिटीज की समस्या में -

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है, तो उसे अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में डायबिटीज वाले लोग सूजी की रोटी को आसानी से खा सकते हैं। सूजी की रोटी खाने से रक्त में शर्करा की मात्रा कम होती हैं। जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सूजी टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम करती है।

आयरन की समस्या दूर करे -

सूजी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है। इसके साथ ही कमजोरी को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे -

सूजी की रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सूजी की रोटी में पाए जाने वाला विटामिन-बी3 शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दिल से संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है और दिल भी हेल्दी रहता है।

सूजी की रोटी बनाने का तरीका -

सूजी की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 कप सूजी ले, फिर उसे गर्म पानी से गूंथें। आप इसमें नमक और अजवाइन भी डाल सकते है। इसके बाद इस आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढ़ंक्कर अलग रख दें। अब इस आटे की लोई लेकर रोटी बनाएं। उसके बाद इसे तवे पर सेंके। आपकी सूजी की रोटी तैयार है, गर्म गर्म सर्व करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now