सर्दियों में शकरकंद खाने के 6 फायदे

सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शकरकंद खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही शकरकंद का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में, जी हां सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है, साथ ही शकरकंद के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि शकरकंद में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही शकरकंद में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी वायरस जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सर्दियों में शकरकंद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में शकरकंद खाने के 6 फायदे-Benefits Of Eating Sweet Potato In Winter In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

सर्दियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में स्किन (Skin) भी प्रभावित होती है, ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन दिल (heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शकरकंद पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शकरकंद विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now