सफेद मटर खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ

सफेद मटर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सफेद मटर खाने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, ऐसे में अगर आप सफेद मटर का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सफेद मटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सफेद मटर का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि सफेद मटर थायमिन, फोलिक एसिड, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं सफेद मटर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सफेद मटर खाने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Eating White Peas In Hindi

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको सफेद मटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद मटर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको सफेद मटर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद मटर में पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप सफेद मटर का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones)को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और फास्फोरस जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सफेद मटर का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

अगर आप सफेद मटर का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को सेहतमंद रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप सफेद मटर का सेवन करते हैं, तो यह बालों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सफेद मटर में जिंक पाया जाता है, जो हेयरफॉल (Hair fall) को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बालों को मजबूती मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now