गर्मी में पुदीना खाने के फायदे

गर्मी में पुदीना खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
गर्मी में पुदीना खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में सेहत के लिए पुदीना खाना बहुत फायदेमंद होता है। पुदीना की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में पुदीने की चटनी, शरबत, जलजीरा या किसी भी तरह से इसका सेवन करना काफी अच्छा माना गया है। औषधि गुणों से भरपूर होने के कारण पुदीना शरीर को कई परेशानियों से दूर रखने में मदद करता है। पुदीना एक नेचुरल हर्ब है, जो एसिडिटी, बदहजमी जैसी समस्याओं का चुटकी में इलाज करती है। जानें, गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन (Health benefits of mint) किस तरह से है फायदेमंद।

youtube-cover

गर्मी में पुदीना खाने के फायदे : Benefits Of Mint In Summer In Hindi

पाचन शक्ति सुधारता है -

पुदीना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते है, जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं। अक्सर लोगों को बदहजमी के कारण पेट में गैस बनने की समस्या होती है। ऐसे में पुदीना के सेवन से गैस की समस्या दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है -

पुदीना त्वचा पर एक पावरफुल हीलर की तरह काम करता है। गर्मी में होने वाली स्किन (skin) संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने से तैयार फेस पैक लगाने से झुर्रियां और बारीक लकीरें नहीं होती हैं। पुदीना में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान को रोकते हैं।

मुंह की दुर्गंध दूर करे -

अगर किसी के मुंह से अधिक बदूब आती है, तो ऐसे में वो पुदीने की पत्तियों का सेवन (Peppermint Benefits) करें। कुछ पत्तियों को चबाने से दुर्गंध दूर होती है और सांसों में ताजगी का अहसास होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now