खरबूजे के बीज खाने के फायदे

खरबूजे के बीज खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
खरबूजे के बीज खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मियों के मौसम में खरबूज का सेवन खूब किया जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये फल शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, सी, ई, के, नियासिन, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि पाए जाते हैं। वहीं, खरबूजे (MuskMelon) की तरह खरबूजे के बीज भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

youtube-cover

खरबूजे के बीज खाने के फायदे : Benefits Of Muskmelon Seeds In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे -

खरबूजे के बीजों को अगर आप अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। दरअसल, इसका सेवन करने से ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को बढाया जा सकता है। ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने से इम्यूनिटी बेहतर हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए -

खरबूजे के बीजों में फोलेट की अच्छी होती है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को हटा देती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं में वॉटर रिटेशन की समस्या कम हो सकती है।

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए -

खरबूजे के बीज में पोटैशियम भरपूर रूप से पाया जाता है। पोटैशियम युक्त आहार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। साथ ही खरबूजे के बीजों का सेवन करने से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

आंखों के लिए -

खरबूजे के बीजों में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की अधिकता होती है, जो आपकी आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर कोई नियमित रूप से खरबूजे के बीजों का सेवन करता है तो इससे मोतियाबिंद होने के खतरे को कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now