बालों के लिए प्याज के रस के 4 फायदे

बालों के लिए प्याज के रस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बालों के लिए प्याज के रस के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज का उपयोग बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप प्याज के रस को बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं बालों के लिए प्याज के रस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बालों के लिए प्याज के रस के 4 फायदे-Benefits Of Onion Juice For Hair In Hindi

1- बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन ऐसे में अगर आप बालों में प्याज का रस लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को घना और मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है।

बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को बनाने के लिए प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाना चाहिए, फिर थोड़ी देर बाद बालों को शैंपू से धो लें।

2- डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या होने पर बाल कमजोर हो जाते हैं और बालों में खुजली भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप बालों में प्याज का रस लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को लगाने के लिए प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाना चाहिए। फिर कुछ देर बाद शैम्पू से बालों को धो लेना चाहिए।

3- बालों को स्वस्थ और चमकदार (Strong And Shiny Hair) बनाए रखने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं।

बालों में लगाने का तरीका- इस हेयर मास्क को लगाने के लिए प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करनी चाहिए। फिर शैंपू से बालों को धो लेना चाहिए।

4- प्याज का रस स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) में सुधार कर बालों को बढ़ने में मदद करता है। साथ ही यह स्कैल्प और बालों से संबंधित परेशानियों को भी दूर करने में मददगार होता है।

बालों में लगाने का तरीका- प्याज के रस को कॉटन की मदद से बालों में लगाना चाहिए। फिर हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करनी चाहिए, इसके 15 मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now