पिलेट्स एक्सरसाइज

पिलेट्स एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)
पिलेट्स एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका जीवन स्वस्थ रहे। लोग अपने फिटनेस को लेकर बहुत जागरुक हुए हैं। ऐसे में आप ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सके। इनमें से ही एक एक्सरसाइज है पिलेट्स। पिलेट्स एक्सरसाइज (Pilates Exercise) में मसल्स को बैलेंस्ड तरीके से बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह मसल्स को अधिक लचीला और मजबूत भी बनाता है। हालांकि अगर आपको किसी प्रकार की मेडिकल परेशानी है तो इसे करने से डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। जानते हैं पिलेट्स एक्सरसाइज के बारे में।

youtube-cover

पिलेट्स एक्सरसाइज - Pilates Exercise In Hindi

क्या होता है पिलेट्स - इस एक्सरसाइज (exercise) की शुरुआत 1920 के दशक में जोसेफ पिलेट्स ने अमेरिका में पहली बार की थी। आपको बता दें, एथलीट्स और डांसर्स पिलेट्स एक्सरसाइज को अपनी चोट से उभरने के लिए और फिटनेस बकरार रखने के लिए करते हैं। इस एक्सरसाइज को एथलीट्स से लेकर आम आदमी यहां तक कि गर्भवती महिलाएं भी कर सकती हैं। कई जगह इस एक्सरसाइज को सिखाने के लिए क्लासेज भी चलाई जाती हैं। इसे करने से किसी पसीना नहीं निकलता। इस एक्सरसाइज को छोटे-छोटे अंतराल पर 5-10 मिनट तक करना चाहिए। इसे रोज आप लगभग 45 से 90 मिनट तक कर सकते हैं।

पिलाटे एक्सरसाइज (Pilates Exercise) से होने वाले फायदे -

1 . मांसपेशियों को आकर्षक और मजबूत बनाने के लिए पिलाटे एक्सरसाइज अच्‍छा विकल्‍प है।

2 . पिलाटे एक्सरसाइज फ्लेक्सिबिल्टी को बढ़ाता है।

3 . शरीर के हर अंग की मांसपेशियों को पिलाटे एक्सरसाइज मजबूत करता है।

4 . व्यक्ति के उठने बैठने के पॉश्चर को ठीक करता है।

5 . फिजिकल कॉर्डिनेशन और संतुलन को दुरुस्त करता है

6 . मस्कुलोस्केलेटल इंजरी से बचाता है।

7 . सांस संबंधी समस्याओं में भी कारगर है पिलाटे एक्सरसाइज।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now