लाल एलोवेरा के फायदे

लाल एलोवेरा के फायदे (sportskeeda Hindi)
लाल एलोवेरा के फायदे (sportskeeda Hindi)

हर किसी ने हरी पत्तियों वाला एलोवेरा देखा होगा। और अक्सर लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं।हरे एलोवेरा को सेहत Health, त्वचा Skin और बालों Hair के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने लाल एलोवेरा के फायदे सुने है। जी हां, लाल एलोवेरा भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। हरे एलोवेरा की तुलना में लाल एलोवेरा में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, जानते हैं लाल एलोवेरा के फायदे।

youtube-cover

लाल एलोवेरा के फायदे : Lal Aloe Vera Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए - लाल एलोवेरा का जूस (Red Aloe Vera Juice ke Fayde) पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता immunity power मजबूत बनती है। ये आपके शरीर को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर किसी को सर्दी-जुकाम Cold And Cough और खांसी हो जाए तो उसमें भी आराम मिल सकता है।

त्वचा के दाग-धब्बे दूर करे - लाल एलोवेरा का उपयोग त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। लाल एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही ये खून साफ करता है और त्वचा में निखार आता है। आप चाहें तो लाल एलोवेरा के रस को त्वचा Skin पर भी लगा सकते हैं। इससे दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।

पीरियड्स रेगुलर करता है - आज के समय में अधिक महिलाएं अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं। ऐसे में लाल एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। लाल एलोवेरा जूस पीने से पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन में भी आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now