स्ट्रॉबेरी के फायदे

स्ट्रॉबेरी के फायदे (sportskeeda Hindi)
स्ट्रॉबेरी के फायदे (sportskeeda Hindi)

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) का सेवन हर किसी को पसंद होता है, खासकर कि बच्चे इसे खाना काफी पसंद करते हैं। लाल-लाल स्ट्रॉबेरी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी असरदार साबित हो सकती हैं। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इशके साथ ही इसकी खुशबू दूसरे फलों से काफी अलग होती है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर रूप से होते हैं। स्ट्रॉबेरी के सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के फायदे।

youtube-cover

स्ट्रॉबेरी के फायदे : Benefits of Strawberry in Hindi

वजन कम करने के लिए -

स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो व्यक्ति के बढ़ते वजन को कम कर सकता है। इसके साथ ही यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है.।इसके सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए -

ब्लड प्रेशर (Blood pressure) की समस्या को दूर करने के लिए लोगों के लिए भी स्ट्रॉबेरी (Strawberry) का सेवन लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है।

दिल की सेहत के लिए -

स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स कंपाउंड से भरपूर होते हैं, जिसकी वजह से इसके सेवन से जो दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर आप दिल की समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें। इससे आप कोलेस्ट्रॉल (cholesterol Control) को कंट्रोल करने के साथ-साथ हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकते हैं।

दांतों के लिए -

दांतों (Teaath) से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे दांतों और मसूड़ों की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। बता दें, इसमें मौजूद विटामिन सी दांतों का पीलापन दूर करता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए -

स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें मौजूद गुण हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर इसमें मौजूद मैगनीशियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर इसे स्ट्रॉन्ग बनाना है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now