पत्तागोभी की सब्जी ही नहीं जूस भी है गुणकारी, जानिये फायदे

पत्तागोभी की सब्जी ही नहीं जूस भी है गुणकारी, जानिये फायदे
पत्तागोभी की सब्जी ही नहीं जूस भी है गुणकारी, जानिये फायदे

पत्तागोभी खाने में स्वादिष्ट तो लगती ही है, साथ ही इसके कई फायदे भी देखने को मिलते हैं। हर घर में सर्दियों के समय पत्ता गोभी की सब्जी जरूर बनती ही होगी। पत्ता गोभी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पत्ता गोभी में फाइबर, बीटा केरोटिन, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन के, विटामिन ई और विटामिन सी के अलावा कई विटामिन पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। इसके अलावा अगर आप पत्ता गोभी का बना जूस का सेवन करते हैं। तो इसके भी आपको कई लाभ देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इससे मिलने वाले फायदों के बारे में -

पत्तागोभी की सब्जी ही नहीं जूस भी है गुणकारी, जानिये फायदे - Cabbage is not only a vegetable, but it is beneficial, know its benefits in hindi

इम्यूनिटी बूस्ट करे (Boost immunity) - पत्ता गोभी में विटामिन सी की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाते हैं। ऐसे में अगर आप इसकी सब्जी खाना नहीं पसंद करते हैं, तो आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलेगी।

ब्लड प्रेशर (Control blood pressure) - पत्तागोभी में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है, जो कि शरीर में बढ़े हुए सोडियम को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना एक हफते तक इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में मददगार (Helps in reducing weight) - अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको पत्ता गोभी से बने जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पत्ता गोभी फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार (To reduce Cholesterol) - शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पत्ता गोभी से बना जूस का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पत्ता गोभी फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now