चॉकलेट खाने के फायदे

चॉकलेट खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
चॉकलेट खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर लोग चॉकलेट्स (Chocolate) खाने से पहले सोचते हैं कि इससे उनके दांत खराब हो जाएंगे, लेकिन अगर आपको चॉकलेट्स खाना पसंद है तो जरूर खाएं। चॉकलेट्स न केवल आपके स्वाद को बदल सकती है। बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचा सकती है। चॉकलेट्स में आयरन, कॉपर, फ्लेवनॉल्स, जिंक और फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं चॉकलेट खाने के फायदे।

youtube-cover

चॉकलेट खाने के फायदे : Chocolate Khane Ke Fayde In Hindi

दिल के लिए लाभकारी -

हाई ब्लड प्रेशर, प्लेटलेट का गठन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन की समस्या दिल से जूड़ी संबंधी समस्या के कारण होते हैं। वहीं, अगर व्यक्ति संतुलित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन करता है तो इससे दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है। डार्क चॉकलेट में एपिप्टिन, कैटेचिन और प्रोसीएनिडिन्स जैसे फ्लेवनॉल (flavanol) मौजूद होते हैं। इनमें एंटीहाइपरटेन्सिव, एंटीप्लेटलेट, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं।

डिप्रेशन दूर करने के लिए -

ज्यादातर लोग इस समय किसी न किसी वजह से तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में लगातार रहने वाला तनाव डिप्रेशन का भी कारण बन सकता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने या मूड को ठीक करने के लिए डार्क चॉकलेट लाभकारी हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है -

व्यक्ति का बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने के लिए डॉर्क चॉकलेट लाभकारी हो सकती है।बता दें, लो फैट डाइट के साथ प्लांट स्टेरोल्स (plant sterols) और कोको फ्लैवेनॉल्स (cocoa flavanols) युक्त डार्क चॉकलेट का प्रयोग करने से कोलेस्ट्रॉल में कमी हो सकती है। साथ ही इसके प्रयोग से दिल स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर में भी सुधार देखा जा सकता है।

सर्दी-जुकाम से बचाव होता है -

बदलते मौसम के साथ व्यक्ति हल्की-फुल्की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। सर्दी-जुकाम भी उन्हीं बीमारियों में से एक है। ऐसे में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर के लिए -

हाई बीपी की समस्या को दूर करने के लिए डार्क चॉकलेट खाना लाभकारी हो सकता है। डार्क चॉकलेट में एंटीहाइपरटेन्सिव प्रभाव मौजूद होता है, जिसकी वजह से इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से हाई बीपी में कमी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now