सिगरेट का धुआं कर सकता है आपको बीमार, ऐसे करें खुद का बचाव 

सिगरेट का धुआं कर सकता है आपको बीमार, ऐसे करें खुद का बचाव
सिगरेट का धुआं कर सकता है आपको बीमार, ऐसे करें खुद का बचाव

सिगरेट पीना सेहत के लिए जितना ज्यादा नुकसानदायक होता है। उतना ही इसका धुआं भी दूसरों के लिए नुकसान पहुंचाने का काम करता है। अगर आपके पास रहकर कोई सिगरेट पी रहा है, तो इस व्यक्ति से दूर जाकर खड़े रहना ही बेहतर होता है। इसे सेकंड हैंड स्मोकिंग भी कहा जाता है। जिसमें वे लोग शामिल होते हैं, जो स्मोकिंग किए बगैर ही इसके धुंए का शिकार बन जाते हैं। सिगरेट का धुंए कई बीमारियों को निमंत्रण देता है। वैसे तो सिगरेट का धुंआ सभी के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित बुर्जुग और बच्चे होते हैं। इसलिए आज आपको इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे खुद को सिगरेट के धुएं से आप बचा सकते हैं।

सिगरेट का धुआं कर सकता है आपको बीमार, ऐसे करें खुद का बचाव Cigarette smoke can make you sick, protect yourself like this in hindi

मास्क का इस्तेमाल करें - सिगरेट के धुएं से बचने के लिए आप घर से निकले ही मास्क को लगाएं। (Wear mask) इससे आप सीधे धुंए के संपर्क में आने से खुद को बचा सकेंगे।

स्मोकिंग वाले लोगों से दूर रहें - जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं, उन्हें सिगरेट छोड़ पाना मुश्किल होता है। इसलिए आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं , जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं। अगर आपके दोस्त पी रहे हैं, तो जब तक उनकी सिगरेट खत्म नहीं हो जाती, तब तक उनसे दूर खड़े रहें। इससे आप खुद को इसके धुएं से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।

बच्चों को स्मोक फ्री जोन में लेकर जाएँ - आजकल ऐसी कई जगह बनाई गई हैं, जहां स्मोकिंग करना सख्त मना होता है। ऐसे में अगर आप बच्चों को उस जगह लेकर जाएं, जहां स्मोकिंग नहीं की जाती है, तो इससे बच्चों को सिगरेट के धुएं से हानि नहीं होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now