रोजाना एक टाइम करें दाल का सेवन, जानिये फायदे 

रोजाना एक टाइम करें दाल का सेवन, जानिये फायदे
रोजाना एक टाइम करें दाल का सेवन, जानिये फायदे

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छा आहार लेना बहुत जरूरी होता है। आहार में कई तरह की सब्जियां, फलों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अपने आहार में दालों का सेवन करना भी बहुत जरूरी होता है। यदि आप रोजाना एक टाइम भी दाल का सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दालों में प्रोटीन की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हर दिन यदि आप अलग तरह की दाल को अपने खाने में शामिल करेंगे, तो ये बहुत फायदेमंद होगा। प्रोटीन, मांसपेशियों के निर्माण, शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए काफी आवश्यक पोषक तत्व है। बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए भी दालों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

रोजाना एक टाइम करें दाल का सेवन, जानिये फायदे Consume pulses once a day, know its benefits in hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद (Beneficial for pregnant women) - दालों में फोलेट और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो गर्भवती महिलाओं को उनकी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती हैं। यदि आप रोजाना अपने आहार में दालों को शामिल करेंगे, तो इससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। कुछ अध्ययनों से भी पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में न्यूरल ट्यूब दोष को रोकने में भी दालें मदद कर सकती हैं। गर्भवती और शिशु दोनों की सेहत के लिए दाल का सेवन फायदेमंद है।

शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद ( Good for Physical development) - किशोरावस्था के दौरान आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकें। अगर आप शाकाहारी हैं, तो दालों का सेवन करके, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना दालों को अपने आहार में शामिल करें।

हृदय रोगों से सुरक्षा (protection against heart diseases) - दालों का सेवन हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है। दालों का सेवन सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होता है, साथ ही इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। इसलिए यह हृदय रोगियों के लिए स्वस्थ होती है। दालें कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले हृदय रोगों से भी बचाती हैं। अगर आपको हृदय रोग की समस्या है, तो आपके लिए भी दालों का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

पाचन के लिए लाभदायक - (Good for digestion) दालें पाचन के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। इनमें पाए जाने वाले डाइट्री फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे कब्ज की समस्या नहीं होने है। ।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now