डायबिटिक मरीज को रोजाना सुबह के नाश्ते खानी चाहिए ये खास पत्तियां, जानें लाभ

डायबिटिक मरीज को रोजाना सुबह के नाश्ते खानी चाहिए ये खास पत्तियां, जानें लाभ (sportskeeda Hindi)
डायबिटिक मरीज को रोजाना सुबह के नाश्ते खानी चाहिए ये खास पत्तियां, जानें लाभ (sportskeeda Hindi)

जब कोई पिज़्ज या सैंडविच का सेवन करता है, तो उसमें कुछ हरे रंग की छोटी-छोटी पत्तियां पड़ते देखी होंगी। जिन्हें ओरेगेनो कहते हैं। ओरेगेनो की पत्तियां अक्सर लोग खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं। बता दें, ओरेगेनो की पत्तियों को अजवाइन की पत्तियों से बनाया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए ओरेगेनो (Oregano) का सेवन एक बेहतरीन उपाय है। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे इसका लाभ मिलता है।

youtube-cover

आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसके मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। डायबिटीज की बीमारी व्यक्ति को तब पड़ती है जब उसके रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है और अग्नाशय से इन्सुलिन हार्मोन नहीं निकल पाता है। ऐसे में अगर एक बार किसी व्यक्ति को डायबिटीज हो जाए तो फिर इस बीमारी से पीछा कभी नहीं छूटता। वैसे तो लोग डायबिटीज को कंट्रोल में करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो कई चीनी और नमक का सेवन बहुत कम मात्रा में करते हैं। वहीं अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए ओरगेनो की पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं।

ओरगेनो की पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं,जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसी तरह जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है,उनके लिए भी ये बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसमें एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। अगर डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन करे तो अग्नाशय में इंसुलिन को बूस्ट करने में मिलेगी। डायबिटिक मरीज सुबह के नाश्ते में ओरगेनो की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

इस तरह करें सेवन इसका सेवन -

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें रोजाना सुबह नाश्ते में दूध में ओरेगेनो मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप सलाद के ऊपर ओरेगेनो छिड़ककर भी सेवन कर सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को दूध पीना पसंद नहीं तो, पानी में ओरेगेनो चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now