प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान (sportskeeda Hindi)
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान (sportskeeda Hindi)

शरीर के लिए प्लास्टिक Plastic बहुत खतरनाक होता है। प्लास्टिक इंसान ही नहीं बल्कि जानवरों और प्रकृति के लिए हानिकारक है। आज के समय में मनुष्य प्लास्टिक पर इस तरह निर्भर है कि वह पानी पीने की बोतल से लेकर लंच बॉक्स तथा अपनी जरूरत की तमाम चीजें प्लास्टिक की ही इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन आपको बता दें, प्लास्टिक से निकलने वाले रसायन व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदयक होते हैं। जानते हैं प्लास्टिक की बोतल Plastic Bottle side effects में पानी पीने के नुकसान।

youtube-cover

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान : Disadvantages of drinking water in plastic bottles In Hindi

कैंसर का खतर - बता दें, प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की वजह से इसमें पाए जाने वाले रसायन से सीधा शरीर का संपर्क होता है। जिसकी वजह से अनेक बीमारियों से शरीर घिर जाता है। प्लास्टिक में पाए जाने वाले रसायन जैसे सीसा, कैडमियम और पारा शरीर में कैंसर, विकलांगता, इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी जैसे गंभीर रोग उत्पन्न करते हैं।

हाइपोथायरायडिज्म का कारण - प्लास्टिक की वजह से बिस्फेनॉल थायराइड हार्मोन रिसेप्टर की मात्रा कम होती है। जिससे हाइपोथायरायडिज्म जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। प्लास्टिक अन्य तरह से भी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। प्लास्टिक की बोतल में एंडोक्राइन डिस्सेंटिंग केमिकल जैसा बहुत ही खतरनाक और नुकसान देय रसायन पाया जाता है।

ओवरी से संबंधित बीमारियां होने का खतरा - आपको बता दें, प्लास्टिक में मौजूद केमिकल्स की वजह से महिलाओं में भी ओवरी से संबंधित बीमारियां, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now