दही में चीनी मिलाकर खाने के 7 नुकसान

दही में चीनी मिलाकर खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में चीनी मिलाकर खाने के नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कई लोग दही में चीनी मिलाकर खाना पसंद करते हैं, पर क्या आप जानते हैं दही में चीनी मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां दही में चीनी मिलाकर खाने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं दही में चीनी मिलाकर खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

youtube-cover

दही में चीनी मिलाकर खाने के 7 नुकसान-Disadvantages Of Eating Curd Mixed With Sugar In Hindi

बढ़ सकता है वजन

जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें दही में चीनी मिलाकर सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद कैलोरी वजन को बढ़ाने में मदद करता है।

डायबिटीज में न खाएं

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दही में चीनी मिलाकर खाना बेहद ही नुकसानदायक होता है। जी हां क्योंकि डायबिटीज में मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है, दही में चीनी मिलाकर खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक

अगर आप दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो यह हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। जी हां क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। दही में चीनी मिलाकर खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

दांतों के लिए हानिकारक

दहीं में चीनी मिलाकर खाना दांतों के लिए हानिकारक होता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से दांतों में कैविटी (Cavity) की समस्या हो सकती है। साथ ही दांत में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

पेट हो सकता है खराब

दही में चीनी मिलाकर अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट खराब हो सका है। जी हां अगर आप इस मिश्रण का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे डायरिया (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

अस्थमा में न खाएं

अस्थमा (Asthma) के मरीजों को दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। जी हां अस्थमा के मरीज अगर दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो इससे सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अर्थराइटिस में न खाएं

जिन लोगों को अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है, उन्हें दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से अर्थराइटिस का दर्द बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now