खाली पेट जामुन खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 6 नुकसान

खाली पेट जामुन खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट जामुन खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन गर्मी के मौसम का बेहद ही लोकप्रिय फल है, जामुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जामुन का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जामुन फाइबर, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट जामुन खाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट जामुन खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट जामुन खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 6 नुकसान-Disadvantages Of Eating Jamun Empty Stomach In Hindi

पेट खराब हो सकता है

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जी हां खाली पेट जामुन खाने से पाचन (Digestion) खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आपको पेट में गैस, पेट फूलने, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सीने में जलन हो सकता है

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको गले और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से खांसी (Cough) की शिकायत भी हो सकती है।

ब्लड शुगर लो हो सकता है

जामुन का सेवन हाई ब्लड शुगर वाले रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल काफी लो (low Blood Sugar) हो सकता है।

स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाली पेट जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर स्तनपान कराने वाली महिलाएं खाली पेट जामुन का सेवन करती हैं, तो इससे आपको बुखार, शरीर में दर्द, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बुखार हो सकता है

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बुखार (Fever) की समस्या हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

सर्दी-जुकाम हो सकता है

अगर आप खाली पेट जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम (Cold) जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now