मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें

मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

मछली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मछली पोषक तत्वों का भंडार होता है। मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। मछली का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है, बाल मजबूत होते हैं, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन मछली खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां मछली खाने के बाद अगर आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि मछली खाने के बाद किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें-Do Not Eat These Foods After Eating Fish In Hindi

मछली खाने के बाद दही न खाएं

मछली खाने के बाद दही (Curd) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मछली खाने के तुरंत बाद दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपको स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मछली खाने के बाद आइसक्रीम न खाएं

मछली खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम (Ice cream) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि मछली की तासीर गर्म और आइसक्रीम की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप मछली खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

मछली खाने के बाद दूध न पिएं

मछली खाने के तुरंत बाद दूध (Milk) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मछली खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं, तो आपको सफेद दाग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मछली खाने के बाद चाय-कॉफी न पिएं

मछली खाने के बाद चाय-कॉफी (Tea-Coffee) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय या कॉफी को बनाने में दूध का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

मछली खाने के बाद फल न खाएं

मछली खाने के तुरंत बाद फलों (Fruits) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप मछली खाने के तुरंत बाद फल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मछली खाने के बाद मिठाई न खाएं

मछली खाने के तुरंत बाद मिठाई का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि ज्यादातर मिठाईयों को बनाने में दूध का इस्तेमाल किया जाता है और मछली के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now