शहद के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें

शहद के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
शहद के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिट बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन शहद के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप शहद के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि शहद के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

शहद के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें-Do Not Eat These Foods With Honey In Hindi

शहद के साथ घी

घी (Ghee) और शहद का एक साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी और सूजन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शहद के साथ गर्म पानी या दूध

कई लोग गर्म दूध या पानी (Hot Milk Or Water) के साथ शहद लेना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म दूध या पानी के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शहद का सेवन गुनगुने पानी या दूध के साथ ही करना चाहिए।

शहद के साथ गर्म चीजें

शहद का गर्म चीजों के साथ सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप किसी भी गर्म खाद्य पदार्थ में शहद मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

शहद के साथ मूली

शहद और मूली (Radish) का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शहद के साथ खीरा

कई लोग सलाद में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, लेकिन सलाद में अगर आप खीरे (Cucumber) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको शहद नहीं मिलाना चाहिए। जी हां खीरा और शहद का एक साथ सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन के सेवन से सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शहद के साथ चाय, कॉफी

शहद के साथ चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिसकी वजह से तनाव और घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now