इन 6 फलों को कभी न खाएं साथ, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

इन फलों को कभी न खाएं साथ, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन फलों को कभी न खाएं साथ, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा पर निखार आता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी फल है, जिनका सेवन साथ में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां फ्रूट सलाद में कई फलों का मिलाकर सेवन किया जाता है, लेकिन कई ऐसे फ्रूट्स होते हैं, जिनका साथ में सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं किन-किन फलों का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

इन 6 फलों को कभी न खाएं साथ, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान-Do Not Eat These Fruits Together In Hindi

अनार और खुबानी

अनार (Pomegranate) और खुबानी (Apricot) दोनों ही बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद फल होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अनार और खुबानी का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गाजर और संतरा

गाजर (Carrot) और संतरा (Orange) का सेवन एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप गाजर और संतरा का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

केला और अमरूद

फ्रूट सलाद बनाते समय कई लोग केला (Banana) और अमरूद (Guava) का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं केला और अमरूद का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से सिर दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

केला और पपीता

जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें केला (Banana) और पपीता (Papaya) का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तरबूज या खरबूज के साथ न खाएं कोई फल

तरबूज और खरबूज ऐसे फल है, जिसका सेवन किसी भी फल के साथ नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप तरबूज या खरबूज का किसी फल के साथ सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

नींबू और संतरा

नींबू (Lemon) और संतरा (Orange) सेवन का एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, तो इससे आपके हीमोग्लोबिन पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही इसके कारण एनीमिया जैसी परेशानी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now