साइटिका के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये उपाय

साइटिका के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये उपाय
साइटिका के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये उपाय

साइटिका का दर्द बहुत ही बेकार होता है। साइटिका एक तरह की नस होती है। जो कूल्हे से लेकर पैर के पिछले हिस्से से होकर एड़ी तक जाती है। ये दर्द इतना तेज होता है कि इसे सहन कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। एलोपैथी में कई दवाइयों का सेवन करने के बावजूद इस दर्द को ठीक करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोग आयुर्वेद के तरीकों को अपनाकर इस दर्द से आराम पाते हैं। आज आपको इस लेख में हम कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताएंगे कि अगर कभी साइटिका का दर्द उठ जाए, तो क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं।

साइटिका के दर्द से आराम पाने के लिए करें ये उपाय Do these 5 things to get relief from the pain of sciatica in hindi

मेथी के बीज (fenugreek seeds) - मेथी का पाउडर और सोंठ का पाउडर मिलाकर सेवन करने से साइटिका के दर्द में बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आप 1 ग्राम मेथी दाना पाउडर और 1 ग्राम सौंठ का पाउडर मिलाकर गर्म पानी के साथ पी जाएं। बहुत हद तक आराम मिलेगा।

अजवाइन का पानी (celery water) - अजवाइन में एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं। यदि आप अजवाइन को उबालकर इसके पानी का सेवन करते हैं, तो दर्द में बहुत आराम मिल सकता है।

सेंधा नमक से सिकाई (use rock salt) - सेंधा नमक की सिकाई से भी आप आराम पा सकते हैं। इसके लिए एक टब में गर्म पानी डालें और उसमें 2 चम्मच सेंधा नमक डालकर बैठ जाएं। इसको कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार करने से दर्द में बहुत आराम मिलेगा। और नस खुलेगी।

सरसों के तेल की मालिश (mustard oil massage) - सरसों के तेल की मालिश करके भी आप दर्द को कम कर सकते हैं। यही नहीं इसके उपयोग से आप बंद नसों को भी खोल सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें 4 से 5 कली लहसुन की डालें। तेल को छूने लायक होने पर दर्द वाली जगह पर मालिश करें। आराम मिलेगा।

हल्दी दूध का सेवन करें (use turmeric milk) - किसी भी तरह के दर्द के लिए हल्दी दूध का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जिसके सेवन से शरीर के सभी दर्द खिंच जाते हैं। अगर आप भी इसका सेवन करते हैं, तो आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now