सर्दियों में अधिक गर्म पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, आज ही हो जाएँ सावधान 

सर्दियों में अधिक गर्म पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, आज ही हो जाएँ सावधान
सर्दियों में अधिक गर्म पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, आज ही हो जाएँ सावधान

सर्दियों के आते ही हम खुद की थोड़ी ज्यादा ही केयर करना चालू कर देते हैं जो कि जरूरी भी होता है। इस दौरान हम हर चीज में सतर्कता बरतते हैं। जैसे कि गर्म पानी का पीना। सर्दियों में लोग अक्सर गर्म पानी का सेवन करने लगते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा भी होता है।। लेकिन कई बार इसका इतना ज्यादा सेवन करने लग जाते हैं कि सेहत के लिए इसके फायदे की जगह नुकसान देखने पड़ सकते हैं। इसलिए आज हम इस लेख में आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि कैसे ज्यादा गर्म पानी के सेवन से हमारे शरीर को नुकसान हो सकते हैं।

सर्दियों में अधिक गर्म पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक, आज ही हो जाएँ सावधान Drinking more hot water in winter can be harmful, be careful today in hindi

पाचन की समस्या हो सकती है (Digestive problems may occur) - गर्म पानी पीना एक हद तक सही होता है। लेकिन अगर बहुत ज्यादा गर्म पानी पीना आप शुरू कर देंगे, तो आपको पाचन की समस्या हो सकती है। इसके कारण हार्ड स्टूल की हो सकती है। जिससे बवासीर होने की संभावना भी बनी रहती है।

गला सूखने की समस्या (dry throat problem) - गर्म पानी के ज्यादा सेवन से आपको गला सूखने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट होने लग जाती है। जिससे गला सूखता है।

इसोफेगस खराब हो जाता (esophagus deteriorates) - गर्म पानी रोज पीने से अन्नप्रणाली खराब हो जाता है। अन्नप्रणाली भोजन नली है जो मुंह और पेट को जोड़ती है। अधिक गर्म पानी पीने से इस पाइप में दाने निकल आते हैं और इस पाइप में जलन होने लगती है।

त्वचा हो सकती है रूखी (skin may become dry) - ज्यादा गर्म पानी पीने से त्वचा भी रूखी होने लग जाती है। इसलिए कम हो गुनगुना पानी ही पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now