सत्तू को इस तरह पीने पर मिलेंगे जायदा फायदे

सत्तू को इस तरह पीने पर मिलेंगे जायदा फायदे
सत्तू को इस तरह पीने पर मिलेंगे जायदा फायदे

गर्मियों में सत्तू (sattu in summers) का सेवन करने से आपको ताकत के साथ साथ बहुत सी चीजों में फायदे मिलते हैं। अगर गर्मियों में सत्तू का सेवन किया जाए, तो आप खुद को अंदर से ठंडा रख सकते हैं, इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ये इंस्टेंट एनर्जी का काम भी करता है। पहले के जमाने में तो सत्तू का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता था। लेकिन अब इसकी डिमांड फिर से बढ़ गई है। जैसे जैसे लोगों को सत्तू के बारे में जानकारी होने लगी है। वैसी ही इसको पीने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगर आपने अभी भी सत्तू का सेवन करना नहीं शुरू किया है, तो इसका सेवन करना जरूर शुरू करें। कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें सत्तू को खाली पीना पसंद नहीं होता है। इसलिए आज इस लेख में बताएँगे कि आप और किस तरह से सत्तू का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

इस तरह से करें सत्तू का सेवन Consume Sattu in this way in hindi

अगर आप बनाना शेक पीने के आदी है, और आप सत्तू का भी लाभ उठाने चाहते हैं, तो बनाना शेक में एक चम्मच सत्तू मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इससे आपको सत्तू के भी फायदे मिलेंगे और आपकी सेहत के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होगा।

सत्तू में अगर आप चीनी की जगह, नमक, जीरा पाउडर, नींबू और पानी डालकर पिएंगे, तो इसके ज्यादा लाभ आपको देखने को मिलेंगे। क्योंकि चीनी आपके शुगर लेवल को बढ़ाती है, जो कि लाभ की जगह कहीं नुकसान ही न पहुंचाए।

सत्तू का सेवन करने के लिए एक तरीका ये भी है कि इसमें नमक, जीरा, धनिया पाउडर, नींबू मिलाकर आटे की तरह गूथ लें और फिर रोटी या पराठे के साथ इसका सेवन करें। स्वाद में तो ये अच्छा लगेगा ही, साथ ही सेहत के लिए भी इसके दोगुने फायदे देखने को मिलेंगे।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now