सर्दियों में इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो खाएं ये 6 फल

सर्दियों में इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, क्‍योंकि सर्दियों के मौसम में इम्‍यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम, बुखार, स्किन का रूखापन जैसी आम समस्‍याएं होने लगती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना काफी जरूरी होता है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए फलों (Fruits) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फलों में विटामिन सी, जिंक, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही फलों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।

youtube-cover

सर्दियों में इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो खाएं ये 6 फल-Eat These Fruits To Boost Immunity In Winter In Hindi

अमरूद

सर्दियों के मौसम में अमरूद (Guava) का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। साथ ही अमरूद में फाइबर भी मौजूद होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

संतरा

सर्दियों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए संतरे (Orange) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि संतरा विटामिन सी का भंडार होता है, जो आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही संतरे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

सेब

सर्दियों के मौसम में सेब (Apple) का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब में फाइबर, विटामिन सी के साथ-साथ कई और पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं।

अनार

सर्दियों के मौसम में अनार (Pomegranate) का सेवन भी लाभकारी होता है। क्योंकि अनार विटामिन सी, आयरन, फाइबर, ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी मददगार होते हैं।

पपीता

सर्दियों के मौसम में पपीता (Papaya) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पपीता फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ वजन को कम करने में भी मदद करता है।

कीवी

कीवी (Kiwi) में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, साथ ही इसमें फाइबर, पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now