मक्के की रोटी खाने से रहेंगे स्वस्थ, जानिये 5 फायदे

मक्के की रोटी खाने से रहेंगे स्वस्थ, जानिये फायदे
मक्के की रोटी खाने से रहेंगे स्वस्थ, जानिये फायदे

सर्दियों (Winters) के आते ही खाने में भी बहुत सी वैरायटी शामिल हो जाती है। जिसमें से मक्के की रोटी भी सर्दियों में खाना बहुत पसंद की जाती है। मक्के की रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है सेहत के लिए भी उसके उतने फायदे देखने को मिलते हैं। सर्दियों में मक्के की रोटी शरीर को गर्म रखती है। साथ ही इसमें प्रोटीन और स्टार्च से भरपूर मक्की की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में मैंगनीज, पोटेशियम, जिंक, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, पोटेशियम और विटामिन- ए, बी, ई जैसे कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। तो चलिए जानते हैं, सेहत के लिए मक्के की रोटी खाने के फायदे।

youtube-cover

मक्के की रोटी खाने से रहेंगे स्वस्थ, जानिए फायदे Eating maize bread will keep you healthy, know the 5 benefits in hindi

पाचन के लिए लाभदायक (Good for digestion) - पाचन के लिए मक्के की रोटी बेहद लाभदायक होती है। मक्के में फाइबर पाया जाता है। जो कि पाचन को सही बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभदायक (Good for skin) - त्वचा के लिए मक्के की रोटी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद (Good for bones) - हड्डियों के लिए मक्के से बनी रोटी बहुत ही लाभदायक होती है। दरअसल इसमें मौजूद मैग्नीशियम और आयरन हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक होती है। मक्की की रोटी के सेवन से आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचा जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिये (cholesterol ) - मक्के में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। जो हमारे खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता।इसलिए मक्के के आटे से बनी रोटी हृदय-रोगों में भी बहुत लाभदायक होती है। साथ ही मक्के में फाइबर पाये जाने की वजह से इसे खाने से हमें कब्ज की समस्या से भी काफी राहत मिलती है।

एनीमिया (Anemia) - मक्के के आटे में आयरन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से एनीमिया की समस्या से बचा जा सकता है। इसके सेवन से ब्लड को ब्लड लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now