गाजर खाने के फायदे

गाजर खाने के फायदे (Sportskeeda Hindi)
गाजर खाने के फायदे (Sportskeeda Hindi)

हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत हमेशा अच्छी रहे। इसके लिए सही डाइट का लेना बहुत जरूरी होता है। सही और संतुलित डाइट का मतलब होता है कि आपके खाने में सारे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन हो। साथ ही आपका खाना मौसम के हिसाब से और मौसमी फल व सब्जियों से भरपूर हो। ऐसे में अगर आप गाजर का सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। गाजर विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होता है। इसलिए हर किसी को हर रोज एक गाजर (carrot) जरूर खाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं गाजर खाने के फायदे (carrot health benefits in daily diet)।

youtube-cover

गाजर खाने के फायदे : Gajar Khane Ke Fayde In Hindi

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है -

गाजर में फालकैरोनॉल (Falcarinol) नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो कई तरह के कैंसर को रोकने में मदद करता है। लेकिन ये खाखतौर पर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। दरअसल, ये कंपाउंड सेल्स में होने वाले असाधारण ग्रोथ को रोकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है -

गाजर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो मेटाबोलिज्म को मजबूत करते हैं और आंतों के गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखते हैं। इसके साथ ही गाजर के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसलिए व्यक्ति को रोजाना गाजर का सेवन करना चाहिए।

लिवर के लिए फायदेमंद -

गाजर लिवर सिरोसिस को कम करने में मददगार है। दरअसल, गाजर के बीटा कैरोटीन लिवर सेल्स को अंदर से हेल्दी रखते हैं। इसलिए जिन लोगों का लिवर कमजोर है उन्हें रोज एक गाजर जरूर खाना चाहिए या फिर गाजर का जूस भी पी सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद -

अगर किसी व्यक्ति का आंखे कमजोर हो गई है, तो उसे रोजाना गाजर का सेवन करना चाहिए।दरअसल, गाजर आंखों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की समस्याओं को कम कर सकता है। साथ ही ये हमारे आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा गाजर का विटामिन-सी मैक्यूलर डीजेनरेशन को कम करता है और आंखों लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now