घी खाने के फायदे और नुकसान

घी खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
घी खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

घी (Ghee) का इस्तेमाल अक्सर लोग खाना बनाने से लेकर रोटी पर लगाकर, लड्डू बनाने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें, घी सिर्फ खाने में स्वाद को नहीं बढ़ाता है, बल्कि घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए घी का सेवन करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन जहां, घी खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं घी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

घी खाने के फायदे : Ghee Khane Ke Fayde In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है -

घी का सेवन करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि घी में विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर कोई इसका रोजाना सेवन करता है, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

कब्ज की समस्या दूर होती है -

अगर कोई रोजाना घी का सेवन करता है, तो ये पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत भी दूर होती है।

कमजोरी दूर होती है -

घी का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि घी में कई तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

हड्डियां मजबूत होती है -

हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने के लिए घी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में विटामिन के2 पाया जाता है। जो शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद -

घी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि देसी घी में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है।

घी खाने के नुकसान : Ghee Ke Nuksan In Hindi

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है -

घी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ सकता है। जिसके चलते हार्ट संबंधी बीमारियां हो सकती है।

वजन बढ़ सकता है

अगर कोई घी का अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इससे वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे सीमित मात्रा में घी का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now