अंगूर के बीज का तेल है बेहद गुणकारी, जानिये इसके फायदे

अंगूर के बीज का तेल है बेहद गुणकारी, जानिये इसके फायदे
अंगूर के बीज का तेल है बेहद गुणकारी, जानिये इसके फायदे

गर्मी आते ही बाजार में अंगूर आना भी शुरू हो जाते हैं। अंगूर का सेवन करना सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस तरह हमारी सेहत के लिए अंगूर का सेवन करना लाभदायक होता है, उसी तरह अंगूर में पाए जाने वाले बीज भी हमारे लिए गुणकारी हो सकते हैं। जी हां, जिन बीजों को हम निकालकर फेक दिया करते हैं, दरअसल वो बीज बहुत गुणकारी होते हैं और वो कैसे, बताएंगे हम आपको आगे के लेख में-

अंगूर के बीज का तेल है बेहद गुणकारी, जानिये इसके फायदे Grape seed oil is very beneficial, know its benefits in hindi

त्वचा के लिए लाभकारी (Good for skin) - अंगूर के बीज के तेल में एस्ट्रिंजेंट, एंटीऑक्सीडेंट और सूजन को कम करने वाले गुणों मौजूद होते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए इसे किसी दूसरे तेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है और त्वचा मुलायम लगने लगती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला एस्ट्रिंजेंट त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद (Beneficial for brain) - कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि अंगूर के बीज के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड वसा के सूजन को कम करने वाले और एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों को मस्तिष्क की सूजन को कम करने में लाभकारी होता है। यही नहीं डिमेंशिया और अल्जाइमर की शुरुआत को धीमा या इसकी रोकथाम के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

गठिया में लाभकारी (Beneficial for arthritis) - गठिया के मरीजों के लिए अंगूर के बीज का तेल लाभकारी होता है। कई लोगों को रुमेटी गठिया और अन्य सूजन से जुड़ी परेशानी के कारण दर्द और बेचैनी से पीड़ित रहते हैं। कई अध्ययनों में ये पाया गया है कि अंगूर बीज के तेल को सूजन और एलर्जी की वजह से होने वाले नुकसान में कमी के लिए पाया गया है। इस तेल से आपकी इम्यूनिटी पर तनाव कम हो जाता है और जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

बालों के लिए लाभकारी (Beneficial for hair) - अंगूर के बीज का तेल बालों के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो बालों को मॉइस्चराइज रखता है। अंगूर के बीज का तेल बालों को झड़ने से रोकता है, साथ ही दो मुंहे बाल होने से भी ये बचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now