अमरूद का जूस पीने के फायदे

अमरूद का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
अमरूद का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

अमरूद का स्वाद हर किसी को पसंद होता है। ये जहां पेट के लिए फायदेमंद है तो वहीं इसका विटामिन सी शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरूद के जूस पीने के फायदे। जी हां, अमरूद का जूस (Guava juice benefits) कई पोषक तत्वों से भरपूर है। ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में भी मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन ए भी शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। साथ ही वेट लॉस WEIGHT LOSS IN HINDI के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं अमरूद का जूस पीने के फायदे।

youtube-cover

अमरूद का जूस पीने के फायदे - Guava juice health 5 benefits in hindi

पेट साफ करता है - अमरूद का जूस Guava juice पीने से पेट साफ करने में मदद मिलती है। यह जूस पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों के फंक्शन में तेजी लाता है।

पोषक तत्वों से है भरपूर - अमरूद का जूस लाइकोपीन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से समृद्ध होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं और डीएनए को उनसे प्रभावित होने से बचाते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से ये समय-समय पर स्किन को डिटॉक्स करते हैं और हानिकारक चीजों असर से बचाने में मदद करते हैं।

शुगर में फायदेमंद - जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उनके लिए अमरूद का सेवन बहुत लाभकारी होता है। दरअसल, डाबिटीज SUGAR के रोगियों को अनियमित ब्लड शुगर BLOOD SUGAR के स्तर के कारण हृदय या तंत्रिका क्षति होने का खतरा होता है। अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो चीनी के अवशोषण में तेजी से मदद करता है।

चेहरे की चमक बढ़ाता है - अमरूद के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन पाया जाता है, जो कि चेहरे SKIN की चमक बढ़ाता है। अमरूद का जूस पीने से चेहरे पर अंदर से चमक आती है और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा अमरूद का रस विटामिन ए VITAMIN A, विटामिन बी VITAMIN B, विटामिन सी VITAMIN C और पोटेशियम से भरपूर रुप से पाया जाता है, जो बेहद प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफायर हैं। ये मुक्त कणों से लड़ते हैं त्वचा में लचीलापन बढ़ाते हैं। इस तरह ये आपकी त्वचा में झुर्रियों को कम करते हैं और अंदर से सुंदरता बढ़ाता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद - अमरूद मस्तिष्क के कार्य को बढ़ा सकता है क्योंकि यह आपके शरीर में परिसंचरण को बढ़ाता है। इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है जो कि ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now