गुड़ खाने के फायदे और नुकसान

गुड़ खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
गुड़ खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

जब भी किसी व्यक्ति का मीठा खाने का मन करें, तो उस समय नेचुरल मिठाई का सेवन यानि गुड़ खाया जा सकता है। गुड़ सेहत के लिए कई फायदों से भरा होता है। गुड़ में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। गुण प्रोटीन, वसा, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैगनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह सभी तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन जहां इसके फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं गुड़ के फायदे और नुकसान।

youtube-cover

गुड़ खाने के फायदे : Benefits Of Jaggery In Hindi

पाचन के लिए -

कुछ लोगों को अक्सर खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद होता हैं। ऐसे में चीनी से बनी कोई चीज खाने की जगह गुड़ का सेवन किया जा सकता है। इसे आपका पाचन भी अच्छा रहेगा। दरअसल, गुड़ का सेवन करने के बाद यह शरीर में डाइजेस्टिव एजेंट की तरह काम करके पाचन क्रिया को बेहतर कर सकता है। इसी वजह से गुड़ के फायदे में पाचन को भी गिना जाता है।

एनीमिया की समस्या में -

जब किसी के शरीर में एनीमिया की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से शरीर कमजोर होने लग जाता है, बार - बार व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं। अधिकतर एनीमिया की समस्या आयरन की कमी के कारण होती है। ऐसे में एनीमिया से बचाव करने के लिए डाइट में आयरन युक्त गुड़ के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, डाइट में रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ का इस्तेमाल मीठे के तौर पर कर सकते हैं।

लीवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए -

गुड़ खाने से लीवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। दरअसल, गुड़ में मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स एंटीटॉक्सिक प्रभाव दिखाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, गुड़ के सेवन से लीवर को रेगुलेट करने और उसे साफ रखने में भी मदद मिल सकती है।

गुड़ के नुकसान – Side Effects of Jaggery in Hindi

शुगर की परेशानी -

अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करता है, तो इसमें मौजूद शुगर के कारण टाइप 2 मधुमेह रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

दांत की समस्या -

गुड़ का ज्यादा सेवन करने से दांत में कीड़े होने की समस्या हो सकती है।

मोटापा -

गुड़ का ज्यादा सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जो मोटापे का कारण बन सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now