अर्जुन के छाल की चाय पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ

अर्जुन के छाल की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अर्जुन के छाल की चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अर्जुन की छाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। अर्जुन की छाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अर्जुन की छाल के चाय का सेवन किया है। अर्जुन के छाल की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अर्जुन के छाल की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड प्रेशर तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि अर्जुन की छाल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं अर्जुन के छाल की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अर्जुन के छाल की चाय पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Arjuna Bark Tea In Hindi

सर्दी-खांसी करे दूर

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण वजन को घटाने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीज अगर अर्जुन के छाल की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अर्जुन की छाल की चाय में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now