जौ की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

जौ की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जौ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जौ का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी जौ की चाय का सेवन किया है। जौ की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जौ की चाय का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जौ पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं जौ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जौ की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Barley Tea In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको जौ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको जौ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जौ की चाय में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप जौ की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जौ की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप जौ की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जौ की चाय में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जौ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जौ की चाय में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

बॉडी को करे डिटॉक्स

बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करते रहना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप जौ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जौ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now