अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे

अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंगूर एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अंगूर का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अंगूर के जूस का सेवन किया है। अंगूर का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अंगूर के जूस का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अंगूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अंगूर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंगूर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Drinking Grapes Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अंगूर का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अंगूर के जूस में मैग्नीज और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों के निर्माण में भी मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अंगूर के जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अंगूर का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अंगूर का जूस विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अंगूर के जूस का सेवन करने से झुर्रियों की समस्या दूर होती है और त्वचा (Skin) पर निखार भी आता है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और थकान महसूस होने पर अगर आप अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अंगूर के जूस में मौजूद तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

अंगूर का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अंगूर के जूस का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now