गर्मियों में जलजीरा पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में जलजीरा पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मियों में जलजीरा पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप जलजीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि बर्फ, नींबू और मसालों सी बना जलजीरा ड्रिंक पेट को ठंडा तो रखता ही है और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है। साथ ही जीरा के अलावा कई तरह के भारतीय मसालों और हर्ब्स से बना जलजीरा स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि जीरा फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक व मैगनीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं नींबू विटामिन सी, विटामिन ए के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में जलजीरा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मियों में जलजीरा पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Jaljeera In Summer In Hindi

पाचन में होता है सुधार

गर्मियों के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप जलजीरा का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पेट दर्द, पेट में जलन, ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, अपच, मरोड़ जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप जलजीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आयरन की कमी होती है दूर

जीरा आयरन (Iron) से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से जलजीरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया की शिकायक हो सकती है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको जलजीरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। ऐसे में अगर आप जलजीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखता है और लू से बचाने में भी मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से जलजीरा का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now